महर्षि भारद्वाज बाबा रामदास किशोर इंटर कॉलेज से निकला प्रभात फेरी
गाजीपुर के बिरनो ब्लॉक स्थित महर्षि भारद्वाज बाबा रामदास किशोर इंटर कॉलेज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। कॉलेज प्रबंधक रमाशंकर राजभर ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने फौजी बैंड बजाकर और झंडे को सलामी दी गई।
इसके बाद बच्चों को कॉलेज प्रबंधक रमाशंकर राजभर ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी के लिए रवाना किया। छात्र छात्राओं ने भारत माता और झंडे के सम्मान में नारे लगाते हुए पूरे शहीद ग्राम भैरोपुर से निकलकर बद्धुपुर होते हुए ढेबुआ चट्टी तक प्रभात फेरी निकाली गई। इस तरह की फेरी निकालकर पर लोगों ने छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की।
आपको बताते चलें सभी छात्र छात्राएं प्रभात फेरी निकालने के बाद पुनः कॉलेज आकर सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। गणेश वंदना बच्चों के आजादी गीत और एक उच्च स्तर का छोटे बच्चों का सम्मेलन हुआ। बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। यह एक क्षेत्र के लिए भविष्य में बहुत ही बड़ी उपलब्धि होगी। हमारे बच्चे भारत के वैज्ञानिक बनेंगे। देश इन्हीं बच्चों के कंधों पर है। अंत में सभी सम्मानित मौजूद लोगो को उपेक्षित होने के लिए धन्यवाद दिया गया। सभी को अमृत महोत्सव की बधाई दी गई। भारत माता के जयकारे नारे के साथ सभी का सम्मान किया गया। समस्त कार्यक्रमों का संचालन बच्चों ने स्वयं प्रभावशाली ढंग से हिंदी और अंग्रेजी में किया।
इस मौके पर दशरथ राम ,मनोज चौहान, संजय सिंह, विजय राजभर, मुन्ना यादव , राम आशीष राजभर, सुनील राजभर और समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।


