महिला ग्राम प्रधान और पति पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

महिला ग्राम प्रधान और पति पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

गाजपुर  बिरनो थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की महिला ग्राम प्रधान और उनके पति पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रधान पति शिवकुमार जायसवाल रविवार की देर शाम मिनी सचिवालय पर मजदूरों संग रखी हुई सरिया की कटिंग करवा रहे थे। इसी दौरान गांव का एक मनबढ़ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। इधर शिवकुमार जायसवाल काम खत्म कराने के बाद अपने दरवाजे पर आकर बैठ कर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मनबढ़ के परिजन वहां पहुंचे और हमला शुरू कर दिया। शोर गुल सुन कर बाहर निकली ग्राम प्रधान सिंधु जायसवाल और उनकी पुत्री-पुत्र, पिता श्यामनरायण जायसवाल को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का इलाज पीएचसी पर कराया। थानाध्यक्ष बिरनो राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इंदल यादव, अभिषेक यादव, विवेक यादव, बृजेश यादव, विशाल यादव, गोलू यादव, घनश्याम यादव, अमरदेव यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।