माता सरस्वती देवी मेडिकल इंस्टिट्यूट में निपुण भारत मिशन का हुआ आयोजन

माता सरस्वती देवी मेडिकल इंस्टिट्यूट में निपुण भारत मिशन का हुआ आयोजन

निपुण भारत मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न - 

मरदह ब्लाक को प्रथम स्थान हासिल का लक्ष्य - 

बिरनो -निपुण भारत मिशन के तहत ब्लाक स्तरीय प्रधानाध्यापको का उन्नमुखी कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को माता सरस्वती देवी मेडिकल इंस्टीट्यूट महेगवा के परिसर में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ छपरा बिहार यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी डॉ हरिकेश सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया । इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मरदह राजीव यादव ने कहा कि निपुण भारत कार्यक्रम के तहत मरदह ब्लाक को सर्वप्रथम स्थान पर करने का लक्ष्य पूर्ण किया जाना है ।मरदह ब्लाक में सभी शिक्षकों के सहयोग से यह लक्ष्य हमे हासिल करना है l विद्यालयों में पठन -पाठन के साथ -साथ उनके परिवार तक पहुँच कर उनकी परिस्थितियों का अध्ययन कर बच्चो का सर्वागीण विकास किया जा सकता है । इसके लिए बच्चो के घर तक जाना होगा। विद्यालय के बच्चे कच्चे घड़े के समान है जिनको ढालने का कार्य हम सभी को करना है ।आज के यह बच्चे कल के समाज के नागरिक बनेंगे यह बच्चे हमारे देश के भविष्य है । भविष्य सवारने का कार्य हम सभी को करना है । कोई भी कार्य जटिल नही है हम लक्ष्य हासिल करके दिखाएंगे यह संकल्प लेकर हम सभी को यहाँ से घर को जाना है ।

है । इस अवसर पर प्रमुख रूप से बीईओ सदर अविनाश राय, भांवरकोल सीताराम यादव, करण्डा राघवेन्द्र सिंह, देवकली उदयनारायण राय, बिरनो ओमप्रकाश दुबे, विजय सिंह यादव,सीता सिंह,वेदप्रकाश पाण्डेय,आनन्द प्रकाश यादव,जगदीश नारायण चतुर्वेदी, महेंद्र यादव,अजय तिवारी,विपिन सिंह,  प्रीति सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह,बृजेश यादव, राजेश भारती,वीरेंद्र प्रताप यादव ,संजय कुमार,हरिनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छपरा बिहार यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी प्रो डॉ हरिकेश सिंह ने संचालन विद्युत प्रकाश ने किया।

कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम के आयोजक मरदह बीईओ राजीव यादव ने आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।

उन्नमुखीकरण कार्यशाला को सम्बोधित करते बीईओ मरदह -राजीव यादव