82 हाईराइज सोसाइटीज़ के AOA पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

82 हाईराइज सोसाइटीज़ के AOA पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

फोना (FONAA) के बैनर तले नोएडा की 82 हाईराइज सोसाइटीज़ के AOA पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान हाईराइज सोसाइटीज़ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, जो भी कमियां अभी शेष हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रमुख मुद्दों में लंबित रजिस्ट्रियों, पानी की गुणवत्ता (TDS) सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ।

इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में नोएडा भाजपा जिला मंत्री पंकज झा का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित और प्रभावी रूप से आयोजित किया जा सका।