आईआईए नोएडा चैप्टर की वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी संग बैठक
नोएडा। आईआईए नॉएडा चैप्टर ने ज्ञान इंटरनेशनल सेक्टर 63 नोएडा मैं एक साझा बैठक का आयोजन कर वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री विनोद कुमार सिंह, श्री एमएस शर्मा तथा विवेकानंद से मुलाकात की। बैठक का नेतृत्व आईआईए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने किया। बैठक में आईआईए केंद्रीय कार्यालया से कुलदीप गोयल, EC प्रदीप सिंह ,EC संदीप सहगल, दीप भूटानी एवं आईआईए के अन्य मेंबर्स ने भाग लिया।
राष्ट्रीय उपाध्याय राजीव बंसल इंडस्ट्रीज के लोग को सांख्यिकी विभाग की तरफ से जो नोट्स आएं हैं उसके बारे अधिकारियों से चर्चा की और बताया की सांख्यिकी विभाग की रेतुर्न को भरने में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया।

वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया की पुरे भारत में 80000 लोगो के पास हर साल में नोटिस जाता है जिसका चयन भारत सर्कार के स्टार पर कंप्यूटर से होता है। इसमें गौतमबुद्धनगर से तक़रीबन २५०० उद्योगों का चयन किया जाता ह। नोटिस प्राप्ति पर रिटर्न्स भरना अनिवार्य है। यह रिटर्न्स भरी जाती हैं जिन उद्योगों के पास नोटिस नहीं आया हो, उन्हें रेतुर्न भरने की आवश्यकता नहीं हैं। रिटर्न्स फाइलिंग के उपरांत सांख्यिकी विभाग से कोई अधिकारी उस रेतुर्न की सत्यता जांच के लिए बाद में आएगा। संबंध दस्तावेज़ लगाए उसके सांख्यिकी विभाग से अधिकारी आ कर वेरिफिशन करेंगे और वही अधिकारी आएंगे जो अलॉट होंगे जिनका नाम आपके फॉर्म पर लिखा होगा अन्य कोई भी अधिकारी सांख्यिकी विभाग से आता है तो आप उस अधिकारी को अपने कोई भी दस्तवेज ना दिखाए।
उपस्थित उद्यमियों ने विभाग से आग्रह किया की रिटर्न्स फॉर्म काफी जटिल है , उसका सरलीकरण करना चाहिए।


