भाकियू अंबावता के महानगर कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की बैठक नोएडा के सेक्टर 40 महानगर कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप नागर की अध्यक्षता में हुई जिसमें नवनिर्मित महानगर कार्यालय का उद्घाटन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान ने पदाधिकारियों के साथ किया। इस संबंध में संगठन के प्रदेश महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि आगामी 17 मई को नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत को लेकर रूपरेखा तैयार की गई जिसमें नवनिर्मित नोएडा महानगर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

नोएडा महानगर की अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने कहा कि महिलाओं को संगठन में जोड़ कर संगठन को मजबूत किया जाएगा और गांव गरीब की आवाज को बुलंद किया जाएगा संगठन के युवा जिला अध्यक्ष अमित अवाना ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा और क्षेत्र के किसानों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार का प्राधिकरण को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए गीता को सेक्टर अध्यक्ष 40 सहित समस्त कार्यकारिणी का विस्तार किया गया दर्जनों महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी प्रताप नागर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेन्द्र नागर संजय कसाना अजय चौधरी विपिन कसाना राजकुमार रूपबास विनोद मलिक अरुण गुर्जर सोनिया यादव पूनम भाटी एडवोकेट अर्चना सिंह मालती देवी, गीता संध्या तिवारी, रेनू,मीना अधिकारी, किरण बिष्ट, पार्वती भंडारी, सुनीता शर्मा, रजनी बबीता पाल, सुशीला, यतेंद्र शर्मा राजेश सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, आशुतोष, मनीष ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


