पंचशील बालक इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री 'अभ्युदय' कोचिंग के शुभारम्भ के लिए पहुंचे राज्यमंत्री
नोएडा। पंचशील बालक इंटर कॉलेज , सेक्टर-94 में मुख्यमंत्री 'अभ्युदय' कोचिंग के शुभारम्भ के लिए पधारे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग असीम अरुण व जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोयडा राज्य कर विभाग में कार्यरत श्याम सुंदर पाठक, सहायक आयुक्त , राज्य कर द्वारा सिविल सेवा परीक्षा हेतु लिखी सामान्य अध्ययन की दो पुस्तकों का विमोचन भी किया । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वैकल्पिक विषय हटाकर उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश से जुड़े दो नए पेपर जोड़े हैं , ताकि उत्तर प्रदेश में कार्य करने वाले अधिकारियों को यहाँ की संस्कृति, इतिहास व अन्य जानकारियों का ज्ञान हो, इसी उद्देश्य से ये पेपर जोड़े गए हैं ।
श्याम सुंदर पाठक ने इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश से सम्बंधित दो पेपरों , सामान्य अध्ययन पेपर- 5 तथा पेपर-6 की पुस्तकें लिखीं हैं, जिन्हें क्रोनिकल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है, का विमोचन किया गया। दोनों पुस्तकों में उत्तर प्रदेश से सम्बंधित प्रत्येक बिंदु को कवर किया है। इन दोनों पुस्तकों की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए राज्यमंत्री असीम अरुण ने श्याम सुंदर पाठक के प्रयास को सराहा। अस्तु, श्याम सुंदर पाठक मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में मेंटर के रूप में भी जुड़े हैं । उनके इसी योगदान के लिए हाल ही में लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा रिसोर्स पर्सन के रूप में उन्हें सम्मानित भी किया गया था । इसके अलावा निजामपुर, हापुड़ स्थित आई ए एस /पी सी एस की कोचिंग में भी श्याम सुंदर अभ्यर्थियों को गाइड करते हैं । पुस्तक के विमोचन में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, रिंकू राही तथा प्रधानाचार्य नीरज टण्डन भी उपस्थित रहे।


