उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करने के लिए 1000 करोड़ रूपए का एमओयू साइन

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करने के लिए 1000 करोड़ रूपए का एमओयू साइन

मुख्यमंत्री आवास पांच कालीदास मार्ग पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के वर्तमान एवं भविष्य को संवारने के लिए सतत् समर्पित हम सब के अगुआ परम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में हिंदुजा समूह की सहायक कम्पनी अशोक लेलैंड ने उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करने के लिए 1000 करोड़ रूपए का एमओयू साइन किया, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारने का भी कार्य शुरू होगा।

एमओयू साइन के दौरान अशोक लेलैंड के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज हिन्दुजा, एमडी व सीईओ अशोक लेलैण्ड शीनू अग्रवाल, प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि 2030 तक सभी सरकारी वाहनों के स्थान पर ईवी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यावरण प्रदूषण से लोगों को राहत मिल सके।