तीसरी बार फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी मोदी सरकार : गोपाल राय

तीसरी बार फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी मोदी सरकार : गोपाल राय

वाराणसी: शनिवार राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विकसित भारत संकल्प महासंघ के संयोजक श्री गोपाल राय ने रोहनिया विधानसभा के लखनपुर ग्राम में मोदी जी के समर्थन में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में कहा कि तीसरी बार प्रचंड बहुमत से फिर बनेगी मोदी सरकार।

वहीं क्षेत्र के मतदाताओं से अपील किया कि नरेंद्र मोदी का नारा अबकी बार 400 पार भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित करवा कर मोदी जी के सपनों का भारत बनाने में उनका हाथ मजबूत करें नरेंद्र मोदी आपके हर सुख दुख में साथ रहेंगे क्योंकि यह जमीन से जुड़े हुए नेता है वही श्री राय ने कहा कि अब तक गरीबों के लिए भाजपा ने बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई है जैसे उज्जवल योजना से लेकर आवास योजना आयुष्मान योजना ऐसी बहुत सारी योजनाएं हैं जिससे अनेक लोग लाभान्वित हुए हैं।

प्रमुख वक्ताओं में गोपाल राय, स्वामी कन्हैया महाराज, श्री कृष्णा पांडेय, संजय राय, आदर्श राय, रामसागर राय, प्रकाश चंद्र द्विवेदी, एडवोकेट आदि लोगों ने मोदी जी को प्रचंड बहुमत से विजई बनाने की रणनीति पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।