हरनंदी महानगर में विद्यार्थियों के लिए प्रेरक करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
गाजियाबाद , इंदिरापुरम : हरनंदी महानगर के विद्यार्थी विभाग द्वारा 01 जून 2025 को एक विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों को सही मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं करियर संबंधी जिज्ञासाओं को स्पष्ट करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिससे वे अपने भविष्य के प्रति आत्मविश्वास से भर सकें।

करियर विशेषज्ञों ने दी बहुमूल्य जानकारी
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए:
प्रो. (डॉ.) मयंक सिंह (डीन, रिसर्च, जी. एल. बजाज संस्थान, ग्रेटर नोएडा) ने इंजीनियरिंग, रिसर्च एवं आई.टी. क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर चर्चा की और छात्रों को नवीनतम तकनीकों व उभरते उद्योगों की जानकारी दी।
सीए अनुज गर्ग (वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर एवं कॉर्पोरेट कानून विशेषज्ञ, 18 वर्षों का अनुभव) ने सीए, सीएस, एमबीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की बारीकियों पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं को उनके फायदे, चुनौतियों तथा करियर विकास की संभावनाओं से अवगत कराया।
प्रो. (डॉ.) किशोर कुमार (प्राचार्य, मिहिर भोज पी.जी. कॉलेज, दादरी) ने लॉ, प्रशासनिक सेवाओं, अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं शोध के क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से बताया, जिससे छात्र इन क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए बेहतर निर्णय ले सकें।

व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को One-to-One करियर काउंसलिंग का अवसर भी मिला, जहां उन्होंने विषय विशेषज्ञों से व्यक्तिगत चर्चा की। इस सत्र ने उन्हें अपने रुचि अनुसार उपयुक्त करियर विकल्पों की पहचान करने में सहायता की। कई छात्रों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी और जानकारीपूर्ण बताया।
विशेष सहभागिता एवं आयोजन की सफलता
इस आयोजन में 79 विद्यार्थियों एवं 28 अभिभावकों सहित कुल 107 सहभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री आदित्य जी ने अत्यंत प्रभावशाली शैली में किया। इस अवसर पर श्रीमन ललित जी (प्रचारक), अमरदीप जी, शिवकुमार जी, सर्वेश जी, ओमप्रकाश जी, पंकज जी, प्रमीत जी एवं पुष्कर जी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
हरनंदी महानगर का यह प्रयास विद्यार्थियों को सही दिशा देने और उनके भविष्य को संवारने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस कार्यक्रम से छात्रों को अपने करियर को लेकर नए दृष्टिकोण मिले और वे अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित हुए।


