नगर निकाय चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी सुभासपा
नोएडा उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर तारीखों का एलान किया जा चुका है. ऐसे में सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि सुभासपा बिनी किसी पार्टी के गठबंधन के साथ पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव लड़ेगी. इसी के साथ अरुण राजभर ने कहा कि ज़िले के अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की सूची आलाकमान को प्रेषित करें. जल्द ही सुभासपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा.यूं पी निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. इसी बीच इस बात का भी खुलासा हो गया है कि पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा किसके साथ चुनाव लड़ेगी. सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि सुभासपा बिनी किसी पार्टी के गठबंधन के साथ पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव लड़ेगी. इस ऐलान के बाद अब यह माना जा रहा है लोकसभा चुनाव से पहले ओमप्रकाश राजभर की पार्टी अपना वर्चस्व दिखाना चाहती है जिससे लोकसभा चुनाव में और दमदार इसे मैदान में आ सके।


