न्यू अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने लिया शपथ

न्यू अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने लिया शपथ

जंगीपुर - न्यू अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज जंगीपुर का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को जिला गाजीपुर के जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा के द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें समाज द्वारा अध्यक्ष रामजी वर्मा निरंकारी, महामंत्री विनोद वर्मा, एवं कोषाध्यक्ष गुरदयाल वर्मा को सर्वसम्मिति से बनाया गया ।

जिसका शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को देर शाम स्वर्णकार समाज के समक्ष एवं संरक्षक द्वारा संपन्न हुआ । इस अवसर पर पद की पदभार ग्रहण करते हुए सभी पदाधिकारीयों को शपथ भी दिलाया गया की स्वर्णकार समाज के सुख-दुख में संगठन के सभी सदस्य पहली पंक्ति में खड़े होकर अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे साथ ही समाज में एकता का प्रतीक बनते हुए कार्य करेंगे। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में स्वर्णकार समाज के लोगों ने निर्वाचित पदाधिकारीयों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।