श्याम बाबा के जयकारो से गूँजी निशान यात्रा, भजनों पर ख़ूब झूमे श्रद्धालु
हाथों में लाल गुलाबी व पीले रंग के निशान जुबां पर हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के गूंजते जयघोष के बीच सेक्टर-34 खाटू वाले श्याम के रंग में रंग गया।

सेक्टर 34 आरडबल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि श्याम बाबा की पूजा एवं आरती के पश्चात शंखनाद होते ही हाथों में बड़े बड़े निशान लेकर श्याम भक्त निकले। ये अलौकिक दृश्य रहा श्री श्याम सेवक समिति सेक्टर 34 नोएडा की ओर से सेक्टर 34 के विभिन्न अपार्टमेंट एवं ब्लॉक से निकाली गई निशान यात्रा का जिसमें जगह जगह निवासियों द्वारा यात्रा के दौरान विभिन्न जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं आरती की गई समिति द्वारा गुरुवार को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर 34 में आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर धर्मेंद्र शर्मा प्रवीण मदान रजनीश गुप्ता हिमांशु गुप्ता जगपाल प्रदीप कुमार विश्वजीत सरकार पुनीत आहूजा मनीष सिंघल जतिन चावला श्याम शर्मा अनिल टंडन अंकित शर्मा डॉ नमन शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


