सरकार में किसी भी गरीब किसान मजदूर के साथ शोषण नहीं हो सकता : रविंद्र प्रधान
नोएडा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान एवं पूर्व केंद्रीय निगरानी समिति सदस्य सोशल जस्टिस मंत्रालय भारत सरकार का जिला बुलंदशहर ग्राम कलैना का दौरा हुआ। जहां पर हजारों ग्राम वासियों की आबादी की जमीन को चकबंदी के दरमियान ग्राम समाज में दर्शाया जा रहा था। जिसको लेकर हजारों ग्राम वासी परेशान थे जिसको लेकर ग्राम वासियों ने नोएडा आकर अपनी आबादी को बचाने के लिए रविंद्र प्रधान से बुहार लगाई थी जिसको लेकर रविंद्र प्रधान ने 13 जनवरी को ग्राम कलैना का दौरा किया जहां पर संबंधित सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए पत्र जारी कर दिया था।

सूचना के अनुसार सभी अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे जिनके बीच ग्राम वासियों की समस्या रविंद्र प्रधान ने सुनी और अधिकारियों को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ योगी जी मुख्यमंत्री का हवाला देते हुए कहा कि आज भारत व उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसी भी गरीब किसान मजदूर के साथ शोषण नहीं हो सकता है। उन्होंने अधिकारियों को सही दिशा समझते हुए गरीबों की आबादी की जमीन को बचाया जिसको लेकर ग्राम कलैना के सभी वासी पीड़ित थे।
रविंद्र प्रधान द्वारा अधिकारियों को समझाते हुए कहा गया कि गांव में अभी शिक्षा का अभाव काम है। जिसको लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्राम वासी नहीं ले पा रहे हैं जैसे की 60 साला पेंशन विधवा पेंशन और भी भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहे हैं अन्य योजनाओं के बारे में आप महीना में काम से कम दो बार कैंप लगाकर ग्राम वासियों को समझाएंगे जिससे कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर गरीब मजदूर तक पहुंच सके साथ ही रविंद्र प्रधान द्वारा गांव में श्मशान घाट बनवाने वह बाल्मिक समाज के लिए बारात घर बनवाने हुए ग्राम वासियों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने जैसे भी निर्णय लिए गए जिन पर अधिकारियों ने अपनी सहमति जताई और जल्द ही काम शुरू कर ग्राम वासियों को लाभ देने का वादा किया।
ग्राम वासियों ने रवींद्र प्रधान की जयकार करी और रविंद्र प्रधान को धन्यवाद करते हुए कहा कि अगर आप नहीं आए होते तो हमें बेघर होना पड़ता।इस मौके पर ग्राम प्रधान संदीप चौधरी, ग्राम पूर्व प्रधान मनवीर सिंह चौधरी व अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन से जिला बुलंदशहर अध्यक्ष अमिताभ बच्चन,स्वीटी त्यागी,भीम सिंह तंवर,दीपचंद वाल्मीकि,बेलचंद वाल्मीकि,जय किशोर वाल्मीकि, राजेश बाल्मीकि और सभी सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।


