नौएडा सिटीजन फोरम ने जनहित में विधायक के सामने रखी सेक्टर 123 का लैंड यूज परिवर्तित करने की मांग 

नौएडा सिटीजन फोरम ने जनहित में विधायक के सामने रखी सेक्टर 123 का लैंड यूज परिवर्तित करने की मांग 

नौएडा एवं यहां के नागरिकों के हितों के लिए सदैव तत्पर एवं प्रयासरत सामाजिक संस्था 'नौएडा सिटीजन फोरम' (NCF)  ने रविवार देर शाम सेक्टर-121 होम्स 121 लाउंज में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में व्यापक जनहित एवं पर्यावरण हित में नौएडा विधायक श्री पंकज सिंह के सामने सेक्टर 123 के लैंडयूज में परिवर्तन करने की मांग रखी।

गौरतलब है पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के लोग अत्यधिक तनावग्रस्त जीवन व्यतीत कर रहे हैं, कारण नौएडा अथॉरिटी की हठधर्मिता जोकि मुख्यमंत्री के आदेश (कूड़ा निस्तारण से संबंधित कोई भी प्लांट आबादी से 2 किलोमीटर दूर ही बनाया जाए) का भी पालन नहीं कर रही है। प्राधिकरण के अफसरों को जन-स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की भी कोई चिंता नहीं है वे बस कूड़ा निस्तारण की योजनाओं को अलग-अलग नाम देकर क्षेत्र में शहर भर का कूड़ा डंपकर गाजीपुर जैसा हाल कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना चाहते हैं। शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर कूड़े में आए दिन आग लगती रहती है जिसका आज तक कोई ठोस हल नहीं निकल सका है। इससे क्षेत्रीय नागरिकों में सदैव रोष एवं चिंता भी बनी रहती है। विधायक पंकज सिंह ने NCF की मांग को ध्यान से सुना एवं इसको अगले चरण तक ले जाने का पूर्ण आश्वासन दिया साथ ही कार्यक्रम में मौजूद नौएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को मा. मुख्यमंत्री जी के आदेश की पालना एवं सेक्टर 123 के आस-पास कूड़ा निस्तारण की किसी भी परियोजना की प्रस्तावना को भविष्य में अमल में न लाने के भी दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर नौएडा सिटीजन फोरम की सचिव गरिमा त्रिपाठी, रश्मि द्विवेदी, होम्स 121 सोसायटी के अध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह व भारी संख्या में यहां के निवासियों के अलावा आस-पास के गांवो और सोसाइटियों के नागरिक भी उपस्थित थे।

नौएडा सिटीजन फोरम को पूर्ण विश्वास है कि नौएडा विधायक पंकज सिंह जी क्षेत्रीय लोगों की भावनाओं, जन स्वास्थ्य एवं नौएडा के पर्यावरण के हित को ध्यान में रखकर ही कार्य करेंगे।

सादर धन्यवाद!