जयपुर और वडोदरा जैसे गैर-मेट्रो शहर नौकरियां देने के मामले में सबसे आगे

जयपुर और वडोदरा जैसे तेजी से उभरते शहरों ने विभिन्न पदों पर लोगों की भर्ती के मामले में पिछले साल जुलाई की तुलना में क्रमश 4 और 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अलग-अलग पदों में लोगों की भर्ती के मामले में प्रमुख रूप से ऑयल एंड गैस, फार्मा और ऑटो सेक्टर में काफी बढ़ोतरी हुई।

Naukri.com में चीफ बिजनेस ऑफिसर पवन गोयल ने कहा, “तेल एवं गैस, रियल स्टेट और हॉस्पिटैलिटी जैसे  घरेलू क्षेत्रो में विभिन्न पदों पर लोगों की भर्ती के मामले में सकारात्मक ट्रेंड देखा गया। एएआई से संबंधित नौकरियों में नियुक्ति का ट्रेंड स्थिर रहा। इससे इंडियन जॉब मार्केट में अनुकूलता और विविधता लगातार देखी गई है।”

तरीका - नौकरी जॉब स्पीक एक मासिक इंडेक्स है, जो भारतीय जॉब मार्केट और अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों की विभिन्न पदों पर भर्ती का प्रतिनिधित्व करता है। यह इंडेक्स नियोक्ताओं की नई जॉब की लिस्टिंग और Naukri.com के रिज्यूमे के डेटा बेस पर विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी खोजने वाले उम्मीदवारों की भर्ती करने का प्रतिनिधित्व करती है। जॉबस्पीक इंडेक्स अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को नौकरियों पर रखने की स्थिति का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें इंडस्ट्रीज, शहर, कार्यात्मक क्षेत्र  और एक्सपीरियेंस बैंड शामिल है।

जुलाई 2008 1,000 की इंडेक्स वैल्यू के साथ आधार वर्ष रहा है। इसके बाद के महीनों के मासिक इंडेक्स वैल्यू  को जुलाई 2008 के आंकड़ों से तुलना की गई। ये इंडेक्स काफी मजबूत रहा। यह भारत में प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती के लिए सबसे सम्मानित और सबसे विश्वसनीय संकेतक है। इसे सालाना 70 लाख जॉब्स के लिए 1,00,000 से ज्यादा उम्मीदवारों की नियुक्ति की गतिविधि के आधार पर एकत्रित किया जाता है। इसमें एग्रीमेंट के आधार पर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों, स्थानीय आधार पर लोगों को नौकरियों में भर्ती करने या कैंपस प्लसमेंट को शामिल नहीं किया गया है।  लंबी अवधि में जॉबस्पीक पर कई कारकों जैसे इंटरनेट की पहुंच और नौकरी के मार्केट शेयरपर प्रभाव पड़ सकता है।