प्रोजेक्ट एसटीपीआई मेरठ को आउटस्टैंडिंग कंक्रीट स्ट्रक्चर का मिला अवार्ड
गाजियाबाद। कौशाम्बी में आयोजित कंक्रीट दिवस के वार्षिक समारोह में आर्किटेक्ट हरीश त्रिपाठी एंड एसोसिएट के प्रोजेक्ट एसटीपीआई मेरठ को आउटस्टैंडिंग कंक्रीट स्ट्रक्चर ऑफ वेस्टर्न उत्तर प्रदेश के अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसे प्रिंसिपल आर्किटेक्ट डॉ हरीश त्रिपाठी और प्रमुख इंटीरियर डिजाइनर ज्योति त्रिपाठी ने महानिदेशक राष्ट्रीय सीमेंट व भवन सामग्री डॉ बीएन महापात्रा के हाथों रिसीव किया।
नोएडा सेक्टर 47 में रहने वाले प्रिंसिपल आर्किटेक्ट हरीश त्रिपाठी व प्रमुख इंटीरियर डिजाइनर ज्योति त्रिपाठी ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया मेरठ में डिजाइन किया है। इस प्रोजेक्ट को न सिर्फ रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है, बल्कि इसकी वास्तुकला बेहद ही शानदार और पर्यावरण के अनुकूल है। जिसके लिए ज्यूरी के सदस्यों ने इसका बारीकी से निरीक्षण करने के बाद इस अवार्ड के लिए चुनाव किया।

प्रिंसिपल आर्किटेक्ट डॉ हरीश त्रिपाठी ने बताया कि बिल्डिंग को ग्रीन कॉन्सेप्ट पर बनाया गया है और इसके लिए सारे इंतजाम किए गए हैं।
प्रमुख इंटीरियर डिजाइनर ज्योति डी त्रिपाठी ने बताया कि आंतरिक सज्जा में भी पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा आउटस्टैंडिंग कंक्रीट स्ट्रक्चर ऑफ वेस्टर्न उत्तर प्रदेश पुरस्कार को एसटीपीआई की तरफ से एडिशनल डायरेक्टर बृजेश कुमार, एनपीसीसी की तरफ से डीपी सिंह, राकेश कुमार व एचपी सिंह, डी एंड आर कंसल्टेंट स्ट्रक्चरल कंसलटेंट की तरफ से रेवती रमन सिंह, मित्तल कंस्ट्रक्शन की तरफ से गौरव मित्तल व सृष्टि की तरफ से पंकज शर्मा ने रिसीव किया।
इस मौके पर इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट वेस्टर्न यूपी सेंटर के चेयरमैन डॉ जीके साहू, यूसीएल के रीजनल हेड विपिन चौधरी, ज्योतिर्मय मोहंती, डॉ पीसी शर्मा, डॉ राजीव गोयल, एसके शर्मा, आर्किटेक्ट अमित गोयल, बबिका गोयल उपस्थित रहीं।


