पेफी ग्रेटर नोएडा खेल महोत्सव 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

पेफी ग्रेटर नोएडा खेल महोत्सव 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

दिनेश कुमार गौड़

 नोएडा। भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रेटर नोइडा खेल महोत्सव 2026 के द्वितीय संस्करण का आज भव्य शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय खेल आयोजन ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) स्थित मंथन स्कूल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंथन स्कूल की निदेशक डॉ. दिव्या जैन, पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन, उपाध्यक्ष हरदेव सिंह तथा मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार गौड़ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए 500 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक भी अर्जित किए।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि गौतम नगर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप नागर, कार्यक्रम आयोजक तरुण यादव, पुनीत आर्या, दीक्षांत सोलंकी, बब्बू मान आदि ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक देकर सम्मानित किया। पदक विजेता वनस्थली पब्लिक स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल एवं डी. पी. एस.स्कूल ग्रेटर नोएडा प्रमुख रूप से रहे कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करती है जहां वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने आगे वाले भविष्य के लिए तैयार करते है, आज जब स्कूल के बच्चो में स्क्रीन टाइम बड रहा है ऐसे समय में उनको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में यह टूर्नामेंट महती भूमिका निभा रहा है. माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के नेत्रत्व में फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी स्कीम के माध्यम से देश में खेलों के क्षेत्र में एक क्रांतकारी बदलाव आया है और पेफी लगातार खेल मंत्रालय के सहयोग से देश में खेलों को आगे बढाने का कार्य कर रही है. इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान किया.