बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में POSH जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में POSH जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH) विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम मिनी वीरजी ऑडिटोरियम में सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षिक, गैर शैक्षिक और हाउस कीपिंग स्टाफ को POSH अधिनियम 2013 की जानकारी देना और सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया। पहला सत्र शिक्षक गण के लिए अथवा दूसरा सत्र गैर शैक्षिक कर्मचारी एवं हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ सी पी शर्मा ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि शिक्षा संस्थानों में समानता, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने POSH कानून के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को संवेदनशील और जागरूक बनने का संदेश दिया।
डॉ प्रतिभा पाठक (मेम्बर, पोश समिति) ने विशेषज्ञ वक्ता, तरंग त्यागी का परिचय दिया और डॉ मीनाक्षी अंबानी (अध्यक्ष, पोश समिति) ने वक्ता को फूलों से सम्मानित किया। कार्यक्रम में आमंत्रित विशेषज्ञ वक्ता , सुश्री तरंग त्यागी के ने POSH अधिनियम के प्रावधानों, यौन उत्पीड़न की परिभाषा, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा पोश समिति की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से यह भी समझाया कि किस प्रकार समय पर शिकायत दर्ज कर न्याय प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रोतागणों ने खुलकर अपने प्रश्न पूछे। वक्ता ने सभी शंकाओं का समाधान करते हुए आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में वक्ता तरंग त्यागी को कॉलेज की ओर से प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया।प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शैक्षिक कर्मचारी, गैर शैक्षिक कर्मचारी एवं हाउसकीपिंग स्टाफ उपस्थित रहे।


