विपरीत दिशा से आ रही पिक अप को बचाने में पलटा डीसीएम
गाज़ीपुर - मरदह थाना क्षेत्र के वाराणसी गोरखपुर मार्ग कैथावली गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस पुलिया के नीचे गलत लेने के तरफ से आ रही पिकअप और बाइक सवार के कारण अनियंत्रित डीसीएम ने पिकअप में टक्कर मारते हुए पलट गई। जिससे डीसीएम चालक बुरी तरह घायल हो गया ।घटना की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर देखा तो चालक घायल कराह रहा था जिसे निजी अस्पताल में इलाज हेतु भेज दिया गया ।वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया था।पिकअप पर एक गाय बछिया संग लदी हुई थी घटना को लेकर लोगों ने बताया कि गलत लेन पर वाहनों के चलने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। वहीं घायल डीसीएम चालक बिहार निवासी मुन्ना यादव बताया जा रहा है


