मृत व्यक्ति के स्थान पर फर्जीवाड़ा कर कराया बैनामा, पांच पर मुक़दमा दर्ज

मृत व्यक्ति के स्थान पर फर्जीवाड़ा कर कराया बैनामा, पांच पर मुक़दमा दर्ज

गाजीपुर। मृत व्यक्ति के स्थान पर फर्जी तरीके से दूसरे को खड़ा करके भूमि का बैनामा करा दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध मे थाना कोतवाली गाज़ीपुर ने एक अज्ञात समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व दस्तावेजों की कूट रचना सहित 419 ,420 धाराओं में 4 जुलाई 2023 को मुकदमा दर्ज़ कर ली है आप को बता दें कि पीड़ित पीयूष सिन्हा ने थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दुर्गेश यादव पिता रज्जन यादव, चक मरियम समनापुर कोतवाली गाजीपुर। रज्जन यादव पिता छोटू यादव, चक मरियम समनापुर कोतवाली गाजीपुर। श्री नारायण यादव पिता रामराज यादव, ग्राम शेखपुर कोतवाली गाजीपुर। शिवजी चौबे पिता मंगला चौबे, पीथापुर कोतवाली गाजीपुर। व एक अन्य ने आपसी मिलीभगत कर फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री करवा ली है।

 पीड़ित पीयूष सिन्हा स्व रमेश सिन्हा ग्राम व पोस्ट पीथापुर जिला गाजीपुर के मूल निवासी हैं वर्तमान में तुला राम बाग इलाहाबाद में अपने बाबा के जमाने से निवास करते चले आ रहे हैं। मौजा पीथापुर परगना व जिला गाजीपुर के आराजी नंबर 162 रकबा 0.0 21 00 व आराजी नंबर 163 रकबा 0.0 21 00 अभिलेख खतौनी में पीयूष के द्वारा प्यारे मोहन पुत्र स्व शिवराम प्रसाद व भोला पुत्र स्व विश्वनाथ के नाम से चली आ रही है प्यारे मोहन की मृत्यु 10 अक्टूबर 1974 को तथा भोला की मृत्यु लगभग 46 वर्ष पूर्व हो चुकी है 

परिवार के लोगों के ना रहने के कारण उक्त आराजी पर वरासत न हो पाई है । पीयूष सिन्हा के पिता स्व रमेश सिन्हा पुत्र स्व प्यारेलाल मोहन ने अपने जीवन काल में ही उक्त आराजीयात को 13 मार्च 2013 को स्टांप पेपर पर उचित धनराशि लेकर एग्रीमेंट गांव के ही पवन कुमार शर्मा पुत्र शशिकांत शर्मा को कर दिया था कस्बा दखल प्रदान कर दिया था लेकिन कुछ कारणवश जमीन का वरासत नहीं हो पाया था 18 अप्रैल 2023 को दुर्गेश यादव पुत्र रज्जन यादव व रज्जन यादव पुत्र छोटू यादव पीयूष सिन्हा के जमीन पर कब्जा करने के नियत से चढ़ाईकर पवन कुमार शर्मा को धमकी दी है कि यह जमीन हमने बैनामा करा लिया है और खतौनी पर नाम दर्ज हो गया है यहां से चले जाओ तब पवन कुमार शर्मा का पांव तले जमीन खिसक गई और उन्होंने फोन कर पीयूष सिन्हा को बताया तब पीयूष सिन्हा ने तहसील गाजीपुर आकर खतौनी व रजिस्ट्री पेपर का नकल प्राप्त किया तब जानकारी हुई कि क्रेता दुर्गेश यादव ने मृतक प्यारे मोहन व भोला के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा करा कर फर्जी तरीके से दो बैनामा 9 फरवरी 2023 को करा लिया है उक्त तथाकथित दोनों बैनामे में गवाह के रूप में क्रेता के पिता रज्जन यादव पुत्र छोटू यादव व श्री नारायण यादव पुत्र रामराज यादव निवासी ग्राम सेखपुर थाना कोतवाली जिला गाजीपुर