पूजा पांडाल में लेना होगा कनेक्सन, अवैध विद्युत उपयोग पर विभाग शक्त

पूजा पांडाल में लेना होगा कनेक्सन, अवैध विद्युत उपयोग पर विभाग शक्त

गाज़ीपुर  बिरनो नवरात्र में पूजा पंडालों के लिए बिजली का अस्थाई कनेक्शन लेना होगा। बिना कनेक्शन बिजली उपभोग करने पर विभाग समिति पर कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा। बिजली कर्मचारी पूजा पंडाल लगाने वाली समितियों के पदाधिकारियों को इसके लिए जागरूक करने में जुट गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी जगह सावधानियां बरतें ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। पंडाल से एलटी व हाईटेंशन लाइन से कम से कम एक से दो मीटर व 33 केवीए लाइन के लिए सात मीटर की दूरी होनी चाहिए। इस संबंध में बिरनो विद्युत उपकेंद्र अभियंता मिथिलेश यादव ने बताया कि बिरनो और पृथ्वीपुर उपकेंद्र के अन्तर्गत नवरात्र दशहरा में जो पंडाल लगे हैं और जहां भी मेले का आयोजन किया गया है वहां पर आयोजकों के लिए शीघ्र बिजली विभाग से एनओसी और कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है जो भी आयोजक अगर ऐसा नहीं करते हैं तो किसी भी तरह की दुर्घटना या घटना होने पर आयोजक और पदाधिकारी पर विभाग कार्यवाही करेगा।