सपा प्रमुख के निर्देष पर स्व अमलधारी यादव के घर पहुंचेंगा सपा प्रतिनिधि मंडल
गाज़ीपुर - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पुर्व कैबिनेट मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष रहे माननीय राम गोविंद चौधरी जी के नेतृत्व में सदर विधान सभा अन्तर्गत अतरसुआ गांव सपा नेता स्व.अमलधारी यादव के घर जायेंगे जिनकी अपराधियों द्वारा विगत दिनों हत्या कर दी गयी थी।
प्रतिनिधिमंडल घटना के सही तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ शोक संन्तप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगा।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि
इस प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ साथ जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव, पुर्व विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव, विधान सभा अध्यक्ष तहसीन अहमद भी शामिल होंगे।


