भूमि पूजन के साथ शुरू हुई एक शाम सांवरिया के नाम संकीर्तन महोत्सव की तैयारियां
नोएडा। भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, महासचिव अनुज गुप्ता, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल, संयोजक प्रताप मेहता और देवेंद्र गंगल के नेतृत्व में रविवार 11 फरवरी को हारे का सहारा भगवान खाटू श्याम के नाम एक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भजन सम्राट रवि बेरीवाल व कन्हैया मित्तल अपने भजनों से भगवान खाटू श्याम का गुणगान करेंगे। जिसको लेकर गुरुवार को परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से नोएडा स्टेडियम में भूमि पूजन कर संकीर्तन महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी। इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने कहा कि बाबा की कृपा हम सभी नोएडा वासियों पर बनी रहे व पूरे देश में सुख शांति बनी रहे इसी कामना के साथ हम यह आयोजन कर रहे हैं।
वहीं महासचिव अनुज गुप्ता ने कहा कि 11 फरवरी की शाम नोएडा वासियों को हमेशा याद रहेगी। बाबा खाटू श्याम जी को समर्पित एक एतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं जिसे बाबा सफल बनाएंगे।
भूमि पूजन के शुभ अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, प्रताप मेहता, देवेंद्र गंगल, महासचिव अनुज गुप्ता, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल, संजय बाली, अल्पेश गर्ग, राजीव अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, राजीव गर्ग, अजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, डॉक्टर एसपी जैन, अनिल गुप्ता, महेंद्र कटारिया, नरेश बंसल, मनीष मित्तल, नितिन बंसल, केशव गंगल, मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


