इन्वेंटिवप्रेन्योर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आईसीसीआई की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नयी दिल्ली:-आज प्रेस क्लब में,इन्वेटिंवप्रेन्योर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आईसीसीआई के वाइस चेयरमैन ऋषभ मल्होत्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर दस मई को हयात होटल,भीकाकामाजी में होने वाले सम्मलेन की जानकारी मीडिया कर्मियों को देते हुए बताया कि उक्त कार्य कार्यक्रम में देश भर से छोटे उद्योग के बिजनस मेन हिस्सा ले रहे हैं।
उक्त कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे एमएसएमई दिल्ली को संबोधित करेगें तो वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. रीतिका यादव अध्यक्ष आईसीसीआई करेंगी। ऋषभ मल्होत्रा उपाध्यक्ष आईसीसीआई ने यह भी बताया कि देश भर के मानें जाने विशेषज्ञ व वित्तीय जगत के विशिष्ट वेत्ता भाग लें रहें हैं। जिनमें प्रमुख रूप से आयशा सैय्यद, महाराष्ट्र आईसीसीआई, पद्मजा रूपारेल - इंडिया एंजल नेटवर्क की सीईओ, रवींद्र नारायण पीटीसी चैनल, अनुपम बंसल -लिबर्टी शूज, संदीप मारवाह- नोएडा फिल्म सिटी व एच के मित्तल - स्टार्टअप इंडिया सीड फंड के चेयरमैन, डी ई बोजो महर्षि - स्पाइस जेट के सीईओ,दीपक बागला पूर्व एमडी और सीईओ,इन्वेस्ट इंडिया के अतिरिक्त अन्य जानी पहचानी हस्तियां व गणमान्य नागरिक व मीडिया प्रमुख व प्रभारी भी शिरकत करेंगे। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का सफलतम संचालन वरिष्ठ पीआरओ बाॅबी मलिक ने किया। इस मौके पर साहिल चौधरी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।


