अपर पुलिस उपायुक्त, ग्रेटर नॉएडा, अशोक कुमार द्वारा क्षेत्र में नशा मुक्ति कार्यक्रमों को प्रोत्साहन
ग्रेटर नॉएडा। हग्स लाइफ हौलीस्टिक नशा मुक्ति केन्द्र अध्यक्ष लवलिट पीर ने अपर पुलिस उपायुक्त, ग्रेटर नॉएडा अशोक कुमार से उनके कार्यालय में भेंटवार्ता की और उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
इस मौके पर एडीसीपी अशोक कुमार ने लवलिट पीर द्वारा क्षेत्र में नशे के खिलाफ ज़मीनी स्तरिये जागरूकता मिशन की पहल में नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 के नशे के खिलाफ जारूकता कार्यक्रमों को ग्रेटर नॉएडा स्थित पुलिस थानों के सहयोग से स्थानीय जनता को नशे के दुष्परिणामों की शिक्षा द्वारा जारूकता से लाभांवित करने की दिशा की ओर एक जुट होकर काम करने की सराहना की l


