आरडब्लूए 39 ने ध्वजारोहण व पौधारोपण के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

आरडब्लूए 39 ने ध्वजारोहण व पौधारोपण के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

नोएडा। हमेशा की तरह आरडब्ल्यूए सेक्टर 39 ने स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण अभियान से हुई जिसका उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने किया।

आरडब्लुए 39 और नव संकल्प क्लब सभी के सहयोग से विभिन्न आयु वर्ग के 53 से अधिक बच्चों के साथ "मेरा भारत महान" थीम पर आधारित एक ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई और सभी को एयू फाइनेंस बैंक द्वारा प्रायोजित भागीदारी के लिए पुरस्कार इन्दु प्रकाश ने दिए, फ्लैग होस्टिंग मुख्य अतिथि वी. पी. कपूर, महानिदेशक पुलिस (सेवानिवृत्त यूपी) द्वारा की गई ध्वजारोहण के साथ सभी महिलायें बच्चे सभी ने राष्ट्रगान गाया।

सेक्टर में रहने वाले लगभग 57 शिक्षकों और 28 डॉक्टरों को उनके क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए  आरडब्लूए 39 द्वारा सम्मानित किया गया । 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल नय्यर (आरडब्लूए 39 उपाध्यक्ष), टी. एस. अरोड़ा (महासचिव) , पी. पी. सबरवाल, पवन अग्रवाल, बृजेश गोयल, दिलीप भट्ट, इन्द्र पाहवा ,गुंजन भाटिया, सरल टीम, एयू बैंक टीम, राखी झा का योगदान रहा 
धन्यवाद ज्ञापन और अल्पाहार की व्यवस्था के साथ सभी को प्लांटर देकर कार्यक्रम समाप्त किया गया।