फेलिक्स के सहयोग से पारस टियरा में मेडिकल रूम का पुनः शुभारंभ
फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता ने कहा कि समय पर इलाज ही जीवन बचाने की कुंजी
नोएडा। सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसाइटी में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत मेडिकल रूम का पुनः शुभारंभ किया गया। फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से शुरू हुई इस सुविधा का उद्देश्य सोसाइटी निवासियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता ने कहा कि आज के शहरी जीवन में समय पर इलाज मिलना सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है।
अक्सर छोटी समस्याएं समय पर ध्यान न मिलने के कारण गंभीर रूप ले लेती हैं। हमारा प्रयास है कि मरीजों को उनके घर के पास ही प्राथमिक और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हों, ताकि समय रहते उपचार शुरू हो सके। इस मेडिकल रूम को ‘हम हर समय सतर्क रहते हैं’ की अवधारणा के साथ विकसित किया गया है। जिसका अर्थ है कि यह सुविधा हर समय मरीजों की सेवा के लिए तैयार रहेगी। कई मामलों में त्वरित प्रतिक्रिया ही जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर तय करती है। इसलिए 24×7 हेल्पलाइन और इमरजेंसी सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया है। इस तरह की पहलें भविष्य में अन्य रिहायशी परिसरों में भी लागू की जाएंगी। शहरी क्षेत्रों में इस तरह के मेडिकल रूम की स्थापना एक सकारात्मक कदम है।
इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ती है, बल्कि इमरजेंसी के दौरान प्रतिक्रिया समय भी कम होता है, जो कई बार मरीज की जान बचाने में निर्णायक साबित होता है। हमारी प्राथमिकता मरीजों की सुरक्षा और सुविधा है। आने वाले समय में हम और भी ऐसे प्रोजेक्ट्स के माध्यम से लोगों के करीब स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासी, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मेडिकल रूम की सुविधाओं का निरीक्षण किया गया और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई। स्थानीय निवासियों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। खासकर अचानक बीमार होने या छोटे-मोटे स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अब दूर अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्राथमिक उपचार, जांच और दवाइयां अब आसानी से उपलब्ध होंगी।
मेडिकल रूम में यह सुविधाएं मिलेंगी:
मेडिकल रूम में डॉक्टर कंसल्टेशन, इंजेक्शन, दवाइयों की उपलब्धता, होम सैंपल कलेक्शन, फर्स्ट एड और डे केयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही लैब टेस्ट, इम्यूनाइजेशन और बच्चों के टीकाकरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि हमारा लक्ष्य केवल इलाज देना नहीं, बल्कि एक समग्र हेल्थकेयर इकोसिस्टम तैयार करना है, जिसमें मरीजों को सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर मिलें। इस पहल से विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और क्रॉनिक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को राहत मिलेगी। बार-बार अस्पताल जाने की आवश्यकता कम होगी और मरीजों को अपने ही परिसर में बेहतर देखभाल मिल सकेगी।
जारी किया इमरजेंसी मोबाइल नंबर:
इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर 72898 88111 जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल कर किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध है। जिससे गंभीर मरीजों को समय रहते नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके।


