भारत में धार्मिक जनसंख्या परिवर्तन बेहद चिंता जनक - अरुण हिंदू

भारत में धार्मिक जनसंख्या परिवर्तन बेहद चिंता जनक - अरुण हिंदू

बुलन्दशहर: अभी हाल ही में प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अरुण हिंदू ने चिंता जताई है, अरुण हिन्दू ने कहा कि प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार समिति (पीएमईएसी) द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में भारत में धार्मिक जनसंख्या परिवर्तन के रुझानों पर दी गई है। जिसमें पाया गया है कि 1950 और 2015 के बीच, भारत में हिंदू आबादी में लगभग 8% की गिरावट आई है, जबकि मुस्लिम आबादी में 43.15% की वृद्धि हुई है।

यह रिपोर्ट विभिन्न कारकों को इस बदलाव के लिए जिम्मेदार ठहराती है, जिसमें जन्म दर में अंतर, धर्म परिवर्तन और प्रवासन शामिल हैं। रिपोर्ट में चेतावनी भी दी गई है कि यदि यह प्रवृत्ति जारी रहती है, तो यह भारत की सामाजिक संरचना और राजनीतिक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है।
इस बारे में आगे उन्होंने बात करते हुए कहा कि सरकार को सभी धर्म के लिए समान जनसंख्या नीति लागू करनी चाहिए एवं हिंदुओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अधिकतम निवेश करना चाहिए, क्योंकि अगर यही परिवर्तन रहा तो आने वाले समय में हिंदू खुद अपने देश में अल्पसंख्यक बनकर रह जाएगा और गृह युद्ध जैसे आसार बन जाएंगे ।।
देश में इस समय जनसंख्या असंतुलन की स्थिति है इस स्थिति में जो भी नई सरकार आए वह सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून पर काम करें ।।