कारगिल में हुए शहीद चमन सिंह को याद किया

कारगिल में हुए शहीद चमन सिंह को याद किया

नोएडा। सेक्टर 54 स्थित शहीद चमन सिंह पेट्रोल पंप पर उनकी 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। कारगिल तोलोलिंग की चोटी पर शहीद हुए चमन सिंह के चित्र पर तमाम गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।
सन 1999 में कारगिल युद्ध चल रहा था इस दौरान मेरठ में रहने वाले चमन सिंह तालोलिंग की चोटी पर 13 जून को दुश्मनों से मुकाबला कर रहे थे। दुश्मनों से मुकाबला करने के दौरान चमन सिंह शहीद हो गए थे। चमन सिंह ने तोलोलिंग की चोटी पर भारत का ध्वज फहरा दिया था। उनकी वीरता को परिजन याद करते हुए कहते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के कारण शहीदों को सम्मान मिलने का क्रम जारी हुआ था जो आज भी बदस्तूर जारी है। बच्चों की परवरिश के लिए सरकार द्वारा उन्हें नोएडा की में एक पेट्रोल पंप दिया गया था, जिससे बच्चों का जीवन यापन सरल हुआ।

शहीद के परिजन सरकार की सराहना करते हुए पेट्रोल पंप इंडियन ऑयल की अनदेखी से नाराज है। सन 2005 के बाद इंडियन ऑयल ने पेट्रोल पंप के रखरखाव पर कोई ध्यान ही नहीं दिया है जिसके कारण आज पेट्रोल पंप खंडहर में तब्दील हो रहा है। परिजनों ने पेट्रोल पंप के मरम्मत कराने की अपील की है। 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद परिवार के परिजन, शुभचिंतक एवं आतंकवाद विरोधी मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पंडित समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मंगलवार 13 जून को शहीद चमन सिंह पेट्रोल पंप पर पुण्यतिथि में उनकी पत्नी शकुंतला देवी और पुत्र कपिल सिंह, गौरव सिंह के द्वारा हवन और भंडारा कराया गया। इस पुण्यतिथि के अवसर पर अतंकवाद विरोधी मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पंडित, जिलाध्यक्ष हरवीर यादव (होशियारपुर) दारोगा जी, नब्बु सिंह और भगत सिंह (गाजियाबाद), सचिन सिंह (गाजियाबाद), विक्रम सिंह (पाली), सुदेश वर्मा, अर्जुन सिंह (उदयपुर), बलबीर, हिमांशु शर्मा उर्फ हर्ष गौड़, पंकज, महेश, विनय व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।