जाने किन किन सड़को पर होगा मरम्मत और रूट रहेगा बाधित

जाने किन किन सड़को पर होगा मरम्मत और रूट रहेगा बाधित

गाजीपुर-शादियाबाद- बहरियाबाद मार्ग (अन्य जिला मार्ग )पर मजुई चौराहे से टांडा गांव तक आवागमन रहेगा बाधित।

गाजीपुर।वर्षों से क्षतिग्रस्त गाजीपुर- शादियाबाद- बहरियाबाद मार्ग के कि.मी. 37 में बेसो नदी पर स्थित टांडा में सेतु व पहुच मार्ग के मरम्मत हेतु दिनांक 10.02.2024 से अग्रिम आदेशों तक गाजीपुर- शादियाबाद -बहरियाबाद मार्ग पर मजुई चौराहे से टांडा गांव के मध्य किसी भी प्रकार के वाहनो का प्रवेश वर्जित रहेगा।सेतु मरम्मत कार्य के लिए रुट डायवर्जन किया गया है जो इस प्रकार है।

 रुट नं.1. मजुई चौराहे से हरिवंश चौराहे होते हुये सैदपुर- चिरैयाकोट मार्ग के प्यारेपुर चट्टी पर निकलेगा।

 रुट नं.2. टांडा गांव से मझौली होते हुए सैदपुर -मजुई - सादात मार्ग पर निकलेगा* ।इसके लिए अपर जिलाधिकारी गाजीपुर ने उपजिलाधीकारी जखनियां, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं थानाध्यक्ष- सादात को आवागमन हेतु रुट डायवर्जन का पालन कराने एवं मौके पर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया है ताकि लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। बेसो नदी पर स्थित यह सेतु बहुत दिनों से क्षतिग्रस्त है ।इसका मरम्मत हो जाने से इस पर आवागमन सुचारु रुप से हो सकेगा।