गांधी एवं शास्त्री जंयती पर नोएडा साहित्य परिषद एवं आरडब्ल्यू एंड सीएस 26 द्वारा सबरस कवि सम्मेलन संपन्न 

गांधी एवं शास्त्री जंयती पर नोएडा साहित्य परिषद एवं आरडब्ल्यू एंड सीएस 26 द्वारा सबरस कवि सम्मेलन संपन्न 

नोएडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जंयती के अवसर पर नोएडा साहित्य परिषद एवं सेक्टर 26 आरडब्ल्यू एंड सीएस द्वारा आयोजित सबरस कवि सम्मेलन गंगोत्री हॉल सेक्टर 26 में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं पूर्व डीजीपी यूपी विभूति नारायण राय जी मुख्य अतिथि के रुप में एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अरुण कुमार त्रिपाठी जी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित होकर हिंदी साहित्य के वर्तमान स्वरुप, नोएडा में सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रकाश डालें और महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए l सभी ने नोएडा साहित्य परिषद के इस पहल की तारीफ की जिस अभियान के तहत नोएडा शहर में साहित्यिक गतिविधियां बढ़ी हैं।

तत्पश्चात एक शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विनय विनम्र, नेहा वैद्य, कुमार राघव, शैलेंद्र शैल एवं सौरभ त्यागी जी ने काव्य पाठ किया। सभी कवियों ने शानदार काव्यपाठ कर सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद शर्मा एवं विनोद पांडेय ने संयुक्त रुप से किया।

सेक्टर 26 आरडब्ल्यू एंड सीएस के सहयोग से सम्पन्न इस आयोजन में शहर के कई नामचीन लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं जिसमें गणेश शंकर त्रिपाठी, गोविन्द शर्मा, प्रीति गांगुली, सविता सक्सेना, मीनाक्षी त्यागी, वनिता, एस सी मिश्रा, संजीव मित्तल, त्रिलोक शर्मा, हरीश मिश्रा, उपदेश भारद्वाज, सुभाष शर्मा, वीरेंद्र मलिक, वीरेश तिवारी,योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र मिश्र, गिरीश मिश्रा, लोकेश त्रिपाठी, के के जैन, हरीश मिश्रा,सुशील द्विवेदी, रमा शर्मा, दीपा, मुकुल बाजपेई जैसे उल्लेखनीय नाम उपस्थित रहे।

ज्ञात हो पिछले 9 वर्षों से सक्रिय साहित्यिक संस्था नई पहल नोएडा साहित्य परिषद का एक प्रकल्प है l नोएडा साहित्य परिषद का शहर में साहित्यिक गतिविधियों के लिए बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है।