जंगीपुर नगर पंचायत पर सपा का कौन होगा उम्मीदवार

जंगीपुर नगर पंचायत पर सपा का कौन होगा उम्मीदवार

गाजीपुर  आज समाजवादी  कार्यालय जंगीपुर पर जवादी पार्टी विधानसभा जंगीपुर की मासिक बैठक विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए नगर पंचायत चुनाव की तैयारी पर विशेष चर्चा करते हुए कहा की नगर पंचायत की हर हालत में जंगीपुर में समाजवादी पार्टी का ही कार्यकर्ता लड़ेगा जी जान लगा कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिता कर इतिहास रचा जायेगा,

समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्य को बुथ वार बनाया जायेगा और प्रत्येक वर्ग को जोड़कर समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जायेगा।

बैठक में मुख्य रूप से कन्हैयालाल विश्वकर्मा, शिवराम चौहान, गुड्डू यादव, अमित ठाकुर, कृष्णानंद यादव, भगवान यादव, दारा यादव, बृजेश सिंह, कैलाश यादव, उमाशंकर यादव, वीरेंद्र यादव,रामरती यादव, बुद्धिराम पाल,शिवमुनि पासी, दीपक चौहान, उर्मिला देवी,गुलइची देवी,मनार्दन राजभर, चन्द्रभान गुप्ता, संग्राम यादव, अजय तिवारी, सन्तोष कुमार,बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी सुनील यादव सोनू ने किया।