सीएमई कॉन्फ्रेंस कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी यूनिट के 2 महीना पूरा होने पर हुआ सेमिनार

सीएमई कॉन्फ्रेंस कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी यूनिट के 2 महीना पूरा होने पर हुआ सेमिनार

मेरठ। विशाल सीएमई कॉन्फ्रेंस कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी यूनिट के 2 महीना पूरा होने पर एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में PCMA के 300 चिकित्स्को के साथ सेमिनार रखा गया। एनसीआर हॉट एवं किडनी रिसर्च इंस्टीट्यूट व् PCMA के प्रबंधक निदेशक ने बताया के इस विशाल समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर आनंद कुमार पांडे निदेशक नारायणा धर्मशीला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं डॉ अनिल ढल निदेशक जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल दिल्ली रहे।

प्रोग्राम का अध्यक्षता एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के चेयरमैन डॉ ओ.पी. अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन एनसीआर हॉट एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ उमा किशोर ने किया। सबसे पहले सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक कुमार हृदय रोग के बारे में संगोष्ठी करते हुए PCMA व् अन्य सहित 300 डॉक्टर्स को ट्रेनिंग दी और बताया कि दिल की बीमारी क्यों होती है और दिल का बचाव कैसे करना है।

डॉ आनंद कुमार पांडे  ने जिंदगी जीने का तरीका बतया और लाइफ़स्टाइल मैनेजमेंट के बारे मे बताया। 

डॉ अनिल ढल ने भी अपना वक्तव्य में एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज मे जो कैथ लैब लगा है उसकी तारीफ करते हुए बताएं कि यह समाज की जरूरत है  यहां के 300 गांव को फायदा पहुंच रहा है । आसपास के लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। डॉ ओपी अग्रवाल चेयरमैन एनसीआर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने बताया कि अगर बहुत गरीब मरीज हो और पैसा नहीं हो तो मुफ्त में भी हम लोग एंजॉयग्राफी एंजोप्लास्टि करने के लिए तैयार हैं और उसका जो भी है पैसा होगा वह मेरे से ले ले। 

मोनाड यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर मोहम्मद जावेद ने भी अपने वक्तव्य में बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रोग्राम और सीपीआर डॉक्टरों को सिखाना 1 सप्ताह का प्रोग्राम रखा जाएगा और सर्टिफिकेट वितरण मोनाड यूनिवर्सिटी एवं एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के तरफ से किया जाएगा, जल्दी इस प्रोग्राम को अंतिम रूपरेखा तक पहुंचाया जाएगा।

ऑल इंडिया जमीअतुर राइन के महासचिव जनाब एजाज अहमद राईनी ने दिल के बीमारी के बारे में अपने तजुर्बात को डॉक्टरों के सामने रखा। पीसीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस के शर्मा ने अपने जोरदार वक्तव्य में तमाम डॉक्टरों को संबोधित करते हुए दिल के इलाज से कैसे लड़ा जाए और गरीब मरीजों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज तक कैसे पहुंचाया जाए इसके बारे में जानकारी दी है।

इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से डॉ शिवानी अग्रवाल, डॉक्टर अश्वनी शर्मा, प्रशासक जोमन, डॉ अनुराग व्यास, बिजनौर से डॉक्टर मसूद जावेद, डॉ राहत सुल्ताना, अरशद रफीक, खलील भाई, माजिद भाई, चौधरी हारून रशीद, आसिफ भाई, अनुज कुमार देशवाल इप्का लाइव लिमिटेड, राहुल पांडे, डॉ आर के शर्मा, डॉक्टर जमील खान, आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।