शहीद विनोद राजभर का तृतीय शहादत दिवस मनाया गया
गाजीपुर बिरनो। जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख में 30 नवंबर 2019 को शहीद हुए विनोद कुमार राजभर की तृतीय शहादत दिवस उनके पैतृक गांव भागलपुर दुदवा (भवरहा) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम तिरंगा फहराकर

और शहीद के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शहादत देश के प्रति किसी भी नागरिक का सबसे बड़ा बलिदान होता है। हमें ऐसे वीर जवान के बलिदान से सीख लेनी चाहिए और क्षेत्र के नौजवानों को देश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा की शहीद विनोद राजभर को शहीद का दर्जा दिलाने के मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री

अमित शाह से मिलकर शहीद का दर्जा दिलाने का काम करेंगे। कार्यक्रम के बीच लोगों की आंखें तब भर आई जब शहीद की पत्नी पूनम अपने दोनों बच्चे सौरभ और गौरव को लेकर मंच की ओर आ रही थी। वहां मौजूद भीड़ को देखकर वह फफक- फफक कर रोने लगी। यह देख लोगों की भी आंखें डबडबा गई। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बिरहा कलाकारों द्वारा बिरहा के माध्यम से शहीद विनोद राजभर को

श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर तिलकधारी राजभर, माता दुलारी देवी रही उपस्थित लोगो मे विधायक जखनिया बेदी राम,पुर्व मंत्री रमाशंकर राजभर, पूर्व मंत्री प्रभुनाथ चौहान, भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू, युवा नेता निमेष पाण्डेय, जंगीपुर विधायक प्रतिनिधि रामब्रत यादव, पंकज दुबे, अवधेश राजभर, प्रमुख मरदह धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष जंगीपुर, अवधेश राजभर, विनोद चौहान, विनोद गुप्ता,गुड्डू बारी शहीद के पिता तिलकधारी राजभर सहित माता दुलारी देवी, बहन मीरा देवी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद के पिता तिलकधारी राजभर ने किया संचालन आकाश राजभर ग्राम प्रधान ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक शहीद के भाई रामप्रकाश राजभर, ओमप्रकाश राजभर, रामविलास राजभर ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


