2024 में एक बार फिर मोदी सरकार - शुशील उपाध्याय
गाज़ीपुर जंगीपुर विधान सभा के हरहरी में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शंभू नारायण महाविधालय में सयुक्त मोर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक सभा प्रभारी
शुशील उपाध्याय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि शुशील उपाध्याय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रायोजित प्रभुत्व सम्मेलन में आप सब का हार्दिक स्वागत है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। रक्षा के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर बना है। गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं लागू की गई है। मुद्रा लोन जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से व्यापारियों को व्यापार के क्षेत्र में सहयोग देने की पहल सरकार ने किया है । डिफेंस कारिडोर के निर्माण से देश रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। सरकार जनधन योजना के माध्यम से गरीबों का खाता खोली है। आयुष्मान कार्ड के द्वारा सरकार गरीबों का मुफ्त में उपचार कर रही है। सरकार रेहड़ी तथा पटरी पर काम करने वाले मजदूरों को बिना गारन्टर के लोन देने का काम कर रही है। जब स्वच्छता का ऐलान मोदी जी ने लाल किले से बात किया तो विपक्षी हंसते थे।

इतना ही नहीं गरीबों के इलाज के लिए भी कार्ड बना जिसका नाम आयुष्मान योजना बना। आज पुरी दुनिया भारत से सीख रहा है । अमेरिका का राष्ट्रपति भारत के प्रधानमन्त्री से ऑटोग्राफ मांगते हैं वक्त बदला है इसलिए एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाई नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे और देश को विकसित बनाएंगे। इस मौके सभी सातों मोर्चों के कार्यक्रताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ टिफिन बैठक कर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, किरण सिंह ,ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, पूर्व प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, कुंवर रमेश सिंह पप्पू ,अभिमन्यु सिंह मन्नू, योगेश सिंह, मनोज सिंह, राकेश यादव ,रामलाल सिंह घूरा, अवधेश राजभर, संकठा मिश्रा व जिला पंचायत सदस्य शैलेश राम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


