एस पी ओमवीर सिंह ने मरदह थाने मे किया निरीक्षण

एस पी ओमवीर सिंह ने मरदह थाने मे किया निरीक्षण

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आज मरदह थानांतर्गत महाहर धाम पर समाजिक कार्यकर्ताओ व मंदिर के व्यवस्थापक से सुरक्षा के लिए जानकारी प्राप्त किया फिर मरदह थाने का निरीक्षण किया । निरिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थानाध्यक्ष कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय,मेस, बैरक इत्यादि

का निरीक्षण किया । इसके बाद मरदह कस्बे में मय फोर्स रूट मार्च/पैदल गस्त किया गया तथा आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद ,अतिरिक्त थाना प्रभारी मय फोर्स उपस्थित थे।