विश्व मातृ स्तनपान सप्ताह के चौथे दिन बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियान

विश्व मातृ स्तनपान सप्ताह के चौथे दिन बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियान

ग्रेटर नोएडा: बैक्सन होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ एस पी एस बक्शी एवं प्राचार्य प्रो. डॉ सी पी शर्मा की देखरेख में दिन शुक्रवार, दिनाँक 4 अगस्त 2025 को विश्व मातृ स्तनपान सप्ताह के चौथे दिन ग्राम कैलासपुर आँगनवाडी केंद्र ग्रे. नोएडा में ग्राम की सभी गर्भवती महिलाओं के समक्ष एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के इंटर्नशिप कर रहे छात्र छात्राएं रितिका, अनन्या वार्ष्णेय, अनन्या भंडारी, उर्वशी और अमिताभ ने एक नाटक श्रंखला प्रस्तुत कर उन्हे जागरूक किया, साथ मे नवजात शिशुओं को गर्भवती महिलाओं द्वारा स्तनपान कराने पर जोर दिया।

कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष प्रो. डा. निमेश कुमार, डॉ. अजय भाटी एवं डॉ.रीना पारीक ने उपस्थित महिलाओं विशेष कर गर्भवती महिलाओं को मातृ स्तनपान से होने वाले फायदों के बारे में बताया कि नवजात शिशु के लिए पीला गाढ़ा चिपचिपा युक्त मां का के स्तन का दूध कोलेस्ट्रम संपूर्ण आहार होता है जिसे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद 1 घंटे के भीतर ही शुरू कर देना चाहिए,जो कि शिशु को प्रतिरोधक क्षमता प्रदान कर रोगों से बचाता है और अच्छे से मानसिक व शरीरिक वृद्धि होती है।

आधुनिक परिवेश में स्तनपान में कमी आने पर विश्व स्तर पर शोध होने के बाद ही शिशु के मातृ स्तनपान का अभियान जन जन तक पहुचाने का कार्य WHO और UNICEF के दिशा निर्देशों के माध्यम से सरकार द्वारा किया जाता है।

नाटक श्रंखला एवं संगोष्ठी के अंत मे उपस्थित सभी गर्भवती महिलाओं को शीतल पेय एवं फल वितरित किये गये। कॉलेज के *कम्युनिटी विभाग द्वारा विश्व मातृ स्तनपान सप्ताह का आयोजन 1 अगस्त से 7 अगस्त तक रोज़ाना विभिन्न आँगनवाड़ी केंद्रों पर किया जा रहा है।*