सन्नी यादव स्मृति मे हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
गाजीपुर- बिरनो ब्लॉक अन्तर्गत स्व. सन्नी यादव के स्मृति में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम सभा जयरामपुर बिठौरा में खेला गया इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक बीरेन्द्र यादव ने कहा की ग्रामीण खेलों के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। खेल से बच्चों के शरीर के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।

खेल से जहां बच्चों का सर्वागीण विकास होता है।वहीं आज खेल में बेहतर प्रदर्शन करने से अच्छे रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं। फाइनल मुकाबला जबलपुर (कमालपुर) बनाम गाज़ीपुर स्टेडियम के बिच खेला गया जिसको जबलपुर (कमालपुर) ने 30 से 18 के अंतराल मे प्रथम स्थान हासिल किया.और दूसरा स्थान गाज़ीपुर स्टेडियम रहा,तीसरा स्थान वाराणसी की टीम रही,

प्रथम स्थान टीम कों नगद 10,000 रु.व द्वितीय टीम को 5,000रु. एव तृतीय स्थान के टीम कों 3,000 रु. प्रोत्साहन राशि और भी उचित पूरस्कार दिया गया, समापन कर्ता के रूप में अनिल यादव जी पुर्व जिला पंचायत सदस्य ज़ी , अखिलेश यादव राष्ट्रिय सचिव युवा शक्ति संघ, दुर्गविजय राजभर ग्राम प्रधान जयरामपुर, लल्लन सिंह प्रधान,उमेश पहलवान,श्यामसुंदर शुक्ला, रवि यादव, उज्जवल पाल ,जीवन कन्नौजिया, मीनू पांडेय, पंकज पांडेय, नितेश राजभर,दिनेश यादव,मनीष कन्नौजिया,और भी सम्मानित लोग उपस्थित रहें।


