एवियर एजुकेशनल हब में टेक्निया 2026 का सफल आयोजन
नोएडा सेक्टर 62 स्थित एवियर एजुकेशनल हब में टेक्निया 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईटी विभाग के छात्रों ने अपनी तकनीकी समझ, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI से जुड़े कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शालिनी सिंह ने कहा कि इस आयोजन में यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि आज के छात्र केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे तकनीक को व्यावहारिक रूप में लागू करने की क्षमता रखते हैं। इन प्रोजेक्ट्स को देखते हुए संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप सिंह ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट्स भविष्य में उपयोगी और प्रभावी समाधान बन सकते हैं। एवियर एजुकेशनल हब छात्रों को इंडस्ट्री ओरिएंटेड स्किल्स प्रदान कर उन्हें करियर के लिए तैयार करता है। छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से स्मार्ट टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन और डिजिटल सॉल्यूशंस को प्रस्तुत किया।
यह कार्यक्रम संस्थान के एक्जीक्यूट डायरेक्टर अमरेश कुमार जो खुद एक आईटी एक्सपर्ट भी हैं उनके नेतृत्व में कराया गया जिसके अंतर्गत छात्रों ने विभिन्न वर्किंग मॉडल्स प्रदर्शित किए, जिनमें एआई बेस्ड सॉल्यूशंस, स्मार्ट सिस्टम्स और आधुनिक तकनीक की स्पष्ट झलक देखने को मिली। छात्रों ने न केवल अपने प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत किया, बल्कि उनके कार्य करने की प्रक्रिया को भी सरल और प्रभावी तरीके से समझाया।
एवियर एजुकेशनल हब की मैनेजिंग डायरेक्टर कनिका सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र एवं मैनेजमेंट व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे, जहां पूरे परिसर में उत्साह, नवाचार और सीखने का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।


