तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत एक घायल 

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत एक घायल 

गाज़ीपुर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत वही पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोनहरा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी अनुरुद्ध यादव का पुत्र विकास यादव उम्र 13 वर्ष कासिमाबाद क्षेत्र के सोनबरसा निवासी अपने मामा रमेश यादव के यहां रहता था शुक्रवार की देर रात एक बाइक पर दो लोगों को बैठा कर बहादुरगंज छोड़ने गया हुआ था घर वापस लौटते समय विकास यादव अपने दोस्त के साथ घर आ रहा था तभी ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से उस की दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 घटना की तहरीर मृतक युवक के पिता अनुरुद्ध यादव ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दिया।

 इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि परिजनों के द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है और वही शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भी भेज दिया गया है।