चैलेंजर्स ग्रुप ने ठंड से ठिठुरते लोगों के राहत हेतु जारी किया हेल्पलाइन नंबर
नोएडा। लगातार गिरते तापमान, जो रात्रि के समय 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुँच रहा है, और बढ़ती कड़ाके की सर्दी को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा कंबल वितरण अभियान चलाया रहा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नोएडा के सेक्टर-10, 16, 18, 24 एवं 39 स्थित आदि स्थानों जैसे मेट्रो स्टेशनों, फुटपाथों, रेहड़ी-पटरी क्षेत्रों, झुग्गी-बस्तियों तथा सड़क किनारे जीवन यापन कर रहे सर्दी के प्रकोप से परेशान असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।

चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति इस भीषण ठंड में ठिठुरने को मजबूर न हो। इसी सकारात्मक सोच के साथ संस्था के साथी देर रात्रि अपने घरों से निकलकर उन जरूरतमंदों तक पहुँच रहे हैँ, जहाँ वास्तव में सहायता की आवश्यकता होती है। संस्था के पदाधिकारी विजय और गौरीशंकर ने इस मानवीय पहल में सहयोग करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाई जा सके जिसके लिए संस्था द्वारा हेल्पलाइन नंबर 88825 50556 जारी किया गया जिसपर संपर्क कर ठंड के बचाव के लिए हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर रोशनी, विनीत, रामेन्द्र, राहुल आदि साथी मौजूद रहे।


