महिलाओं को जागरूक करने के लिए संस्था सदैव तत्पर रहेगी - श्वेता त्यागी

महिलाओं को जागरूक करने के लिए संस्था सदैव तत्पर रहेगी - श्वेता त्यागी

ग्राम इलाहाबास में युग धारा फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया सेमिनार। जिसमें कम से कम 100 से ज्यादा महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संरक्षक श्रीमती विमलेश शर्मा जी ने की। इस कार्यक्रम में मदरहुड क्लब की एकता ,इला पचोरी, स्नेहा दत्त और भोर लिविंग ह्यूमैनली संस्था से डॉक्टर सुनीता जेटली जी ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में बताया।

डॉ सुनीता जेटली ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों उसकी जांच और उससे बचाव के तरीके महिलाओं के साथ साझा किए। संस्था की संरक्षक तृप्ता मल्होत्रा ने बताया कि प्रत्येक महिला के लिए उसका स्वस्थ रहना कितना आवश्यक है।

संस्था की अध्यक्ष श्वेता त्यागी ने बताया कि संस्था द्वारा इस तरह के सेमिनार हर महीने कराए जायेंगे और महिलाओं को जागरूक करने के लिए संस्था सदैव तत्पर रहेगी। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे गए। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुषमा अवाना, राष्ट्रीय सचिव श्री रीनू शर्मा, रंजना तिवारी, मंजू मेहता, सिम्मी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग किया।