महिला का शरीर मेडिकल रिसर्च हेतू दान किया।
नोएडा। सन्त डा गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के पावन वचनों पर चलते हुए ब्लॉक नोएडा की साध संगत ने चोला छोड़ने पर एक महिला का शरीर मेडिकल रिसर्च हेतू दान किया।

मिली जानकारी के मुताबिक सन्त डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के आवाहन पर उनकी शिष्या सेक्टर 74 निवासी अवतार की माता जसविन्दर कौर इन्सां अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी करके चोला छोड गयी। जिनकी अन्तिम इच्छानुसार व अपने गुरु के पावन वचनों पर चलते हुए दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल को मेडिकल रिसर्च हेतू शरीर दान किया गया।

डॉ ललित मोहन जोहरी ने बताया कि सन्त डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के आवाहन पर अभी तक लगभग 2000 के आस पास उनके शिष्यों ने उनके कहने से मरणोपरांत देह दान कर चुके हैं और लाखों ने मरणोपरांत शरीर-दान किए जाने का लिखित प्रण किया हुआ है।
इस अवसर पर सैकड़ो डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों ने शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की वर्दी पहनकर उन को सलामी दी तथा नारा लगाकर उनकों अन्तिम विदाई दी ।


