युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों और व्यापार का बजट है - राजीव

युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों और व्यापार का बजट है - राजीव

नोएडा। बजट 2024-25 में सर्वांगीण, सर्वव्यापी तथा सर्व-समावेशी विकास के साथ वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' की परिकल्पना की गई है, यह बजट युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों और व्यापार का बजट है, अगर कुल मिलाकर कहें तो यह बजट देश को आगे ले जाने वाला जरूरतमन्दों का बजट है यह कहना है वारा रिजल्ट बिहार सी ब्लॉक के अध्यक्ष राजीव शर्मा का। 

इस बजट में कृषि, युवा रोजगार, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित किया गया है। 
उम्मीद की जा सकती है कि जब आजाद भारत 2047 में 100 वर्ष का होगा तो हर तरफ सुनहरा-सुनहरा सा होगा यानि भारत पूर्ण विकसित खुशहाल देश होगा. 

भारत के समृद्ध भविष्य के लिए धरातल पर कार्य करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद व शुभकामनाएं।