पिकअप में लदे गौवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार 

पिकअप में लदे गौवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार 

 गाजीपुर थाना सादात पुलिस द्वारा अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मौके से पिकअप मे क्रूरता पूर्वक लदे 5 राशि गोवंशीय सकुशल हुए बरामद। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सादात गाजीपुर की टीम द्वारा आज दिनांक 24/11/2023को सुबह समय करीब 05.30 बजे बहादुर चौराहे के पास, बहद ग्राम हुरमुजपुर थाना सादात गाजीपुर से एक मैजिक वाहन में पाँच गोवंश (बछिया) जिन्दा लादकर ले जा रहे 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 159/2023 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत कराकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।पकड़े गए गौ तस्करो की पहचान . संजय भारद्वाज पुत्र कान्ता भारद्वाज निवासी धारहमीर(बोझवा) थाना भुड़कुडा ,गोपाल कुमार पुत्र धर्मू राम ग्राम धनबाउर थाना दुल्लहपुर , और. देवेन्द्र कुमार पुत्र वशिष्ठ राम निवासी ग्राम बिजौरा थाना मरदह जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।इस सम्बंध में सादात थाना प्रभारी आलोक त्रिपाठी ने बताया काफी दिनों से यह सक्रिय थे जिन्हें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।