टावर पर चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल
गाजीपुर मरदह थाना क्षेत्र स्थिति सिरसी और पीपनार गांव में स्थित मोबाइल टावरों से चार्जर मॉड्यूल चोरी करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को नरवर पुलिया के पास से जंगीपुर थाना के गुम्मा बहलोलपुर निवासी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया उसके पास से चोरी किए गए चार्जर मॉड्यूल भी बरामद किए गए। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया सिरसी और पीपनार गांव स्थित मोबाइल टावर की गार्ड दिवाकर सिंह ने 2 दिन पूर्व मोबाइल टावर से 8 चार्जर मॉड्यूल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था उपनिरीक्षक लालता यादव ने बताया कि टावर पर चोरी के मामले में अभियुक्त कहीं भागने के फिराक में है खबर मिलते हैं अभियुक्त को नरवर पुलिया के पास से सिपाहियों के साथ घेराबंदी कर चोर मुकेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है


