ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत ,पुलिस जांच में जुटी

ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत ,पुलिस जांच में जुटी

गाज़ीपुर   नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्हीकला गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र 46 वर्ष की मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में करके शिनाख्त के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।

    जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जब गांव के लोग जब रेलवे ट्रैक के तरफ गए तो देखा कि एक कटा हुआ व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के बीचो बीच पड़ा है।देखते ही देखते लोगो की भीड़ जमा हो गई। नंदगंज स्टेशन मास्टर द्वारा अपने लिखित मेमो में समय करीब 07:10 AM नंदगंज।थाना को सूचना दिए।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की बहुत प्रयास किया लेकिन पहचान नही हो सकी ।पुलिस ने शव को पहचान के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।और फोटो से सोशल मीडिया के सहारे पहचान करने में जुटी रही। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक नीले रंग की चेकदार लूंगी और गेरुआ रंग का गंजी पहन रखा था ।