जंगीपुर नगर अध्यक्ष और सभासद के शपथ ग्रहण में टूटी दलीय सीमाएं 

जंगीपुर नगर अध्यक्ष और सभासद के शपथ ग्रहण में टूटी दलीय सीमाएं 

गाजीपुर जंगीपुर नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्षा रुकसाना परवीन और 11 निर्वाचित सभासद सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ संपन्न इस अवसर पर सदर एस डी एम प्रतिभा मिश्रा ने शपथ दिलाया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पंचायत जंगीपुर से विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि जंगीपुर नगर पंचायत में पूर्व के कार्यकाल में विकास की गति बहुत ही धीमी रही है हमें पूर्ण विश्वास है कि नगर पंचायत का विकास वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्षा के हाथों पुर्ण होगा। वह इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अब्बास भाई ने कहा कि नगर पंचायत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा विकास गलियों से लेकर पूरे जंगीपुर नगर पंचायत का किया जाएगा जनता ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरते हुए भ्रष्टाचार मुक्त जंगीपुर नगर पंचायत बनाने का काम करूंगा।

नगर पंचायत में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है लेकिन प्रत्येक बिंदुओं पर ध्यान रखते हुए विकास की कड़ी को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करना प्रथम प्राथमिकता होगी इस शपथ ग्रहण समारोह में दलीय सीमाओं को भी तोड़ते हुए सभी राजनीतिक दलों के सम्मानित नेतागण मौजूद रहे और बड़े ही जोश के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासद गणों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्यरूप से सपा नेता राजू कुशवाहा, भाजपा नेता विवेकानंद पाण्डेय, वरिष्ट भाजपा नेता शेषनाथ सिंह, वरिष्ट बसपा नेता सुभाष राम, चंद्रभान गुप्ता, गुलाम कादिर राईनी, आलम भाई, शबीना खानम, लोरी भारती, राहुल जायसवाल, जितेन्द्र गुप्ता, निजामुद्दीन कुरैशी, गिरजा देवी, आफताब आलम, प्रवीण यादव, जाकिया, मुकेश गुप्ता, बजरंगी गुप्ता, सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।