एवियर कॉलेज में दो दिवसीय दीक्षारंभ समारोह सम्पन्न
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एवियर कॉलेज ऑफ हायरए जुकेशन में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय दीक्षारंभ समारोह 2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संरचना, संसाधनों और विभिन्न अवसरों से परिचित कराना तथा उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में मार्गदर्शन देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर जनरल एस. के. शुक्ला, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमरेश कुमार एवं डीन डॉ. अभिषेक स्वामी ने विद्यार्थियों को संस्थान की दृष्टि, मिशन और उपलब्धियों से अवगत कराते हुए उन्हें लक्ष्य-केन्द्रित और सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंध निदेशक कनिका सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित नहीं, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और अवसरों का अधिकतम उपयोग करने की प्रक्रिया है। उन्होंने छात्रों को शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
दो दिवसीय कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों ने पाठ्यक्रम, अकादमिक कैलेंडर, मूल्य संवर्धन कार्यक्रम, औद्योगिक भ्रमण और क्लब गतिविधियों की जानकारी साझा की। साथ ही आईस ब्रेकिंग सेशन, प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप गाइडेंस, पुस्तकालय और खेल गतिविधियों का परिचय तथा कॉलेज कैंपस विज़िट का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।


